dotcom 4pic

 



ककोलत

ऐतिहासिक और पौराणिक आख्‍यानों से युक्‍त ककोलत एक बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी

ऐतिहासिक और पौराणिक आख्‍यानों से युक्‍त ककोलत एक बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी के निकट बसा हुआ है। इस पहाड़ी का नाम भी ककोलत है। ककोलत क्षेत्र खूबसूरत दृश्‍यों से भरा हुआ है। लेकिन इन खूबसूरत दृश्‍यों में भी सबसे चमकता सितारा यहां स्थित ठण्‍ढे पानी का झरना है। इस झरने के नीचे पानी का एक विशाल जलाशय है। यह झरना बिहार राज्‍य के नवादा जिले से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोविन्‍दपुर पुलिस स्‍टेशन के निकट स्थित है। नवादा से राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 31 पर 15 किलोमीटर जाने पर एक सड़क अलग होती है। इस सड़क को गोविन्‍दपुर-अकबरपुर रोड के नाम से जाना जाता है। यह सड़क सीधे ककोलत को जाती है। 

ठण्‍ढे पानी का यह झरना बिहार का एक प्रसिद्ध झरना है। गर्मी के मौसम में देश के विभिन्‍न भागों से लोग पिकनिक मनाने यहां आते हैं।

इस झरने में 150 से 160 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। इस झरने के चारो तरफ जंगल है। यहां का दृश्‍य अदभुत आकर्षण उत्‍पन्‍न करता है। यह दृश्‍य आंखो को सुकून प्रदान करता है। इस झरने के संबंध में एक पौराणिक आख्‍याण काफी प्रचलित है। इस आख्‍याण के अनुसार त्रेता युग में एक राजा को किसी ऋषि ने शाप दे दिया। शाप के कारण राजा अजगर बन गया और वह यहां रहने लगा। कहा जाता है कि द्वापर युग में पाण्‍डव अपना वनवास व्‍यतीत करते हुए यहां आए थे। उनके आशीर्वाद से इस शापयुक्‍त राजा को यातना भरी जिन्‍दगी से मुक्‍ित मिली। शाप से मुक्‍ित मिलने के बाद राजा ने भविष्‍यवाणी की कि जो कोई भी इस झरने में स्‍नान करेगा, वह कभी भी सर्प योनि में जन्‍म नहीं लेगा। इसी कारण बड़ी संख्‍या में दूर-दूर से लोग इस झरने में स्‍नान करने के लिए आते हैं। वैशाखी और चैत सक्रांति के अवसर पर यहां एक बड़े मेले का आयोजन किया जाता है।

कैसे जाएं
वायु मार्ग
: यहां का निकटतम हवाई अड्डा गया में है। लेकिन यहां वायुयानों का नियमित आना जाना नहीं होता है। इसलिए वायु मार्ग से यहां आने के लिए पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा आना होता है। यहां से सड़क मार्ग द्वारा ककोलत जाया जा सकता है।

रेल मार्ग: नवादा में रेलवे स्‍टेशन है जो गया जंक्‍शन से जुड़ा हुआ है। गया जंक्‍शन रेल मार्ग द्वारा देश से सभी शहरो से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग: राष्‍ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित होने के कारण ककोलत देश के सभी भागों से सड़क मार्ग द्वारा अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है।

कहां ठहरें: ककोलत में ठहरने के लिए होटलों का अभाव है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटक इसके नजदीकी शहर पटना में ठहरते हैं। पटना के प्रमुख होटलों की सूची इस प्रकार है:

होटल चाणक्‍य (4 स्‍टार)
लोकेशन
- बीर चन्‍द पटेल मार्ग, पटना- 800001  
दूरभाष संख्‍या- 0612 (2223141,42, 2222167,79, 2222640,56 )
फैक्‍स- 0612 (2220598)
ई-मेल-
chanakya2@sancharnet.in
वेबसाइट- http://www.hotelchanakyapatna.in
सुविधाएं- मनी चेंजर, लॉण्‍ड्री, डॉक्‍टर, कार रेंटल, फोन, रेस्‍टोरेंट, परमिट रूम, फायर फाईटिंग सिस्‍टम, ट्रैवल एजेंट, फॉरेन एक्‍सचेंज, 24 घंटे रूम सर्विस, केबल टेलीविजन आदि।

मौर्या होटल (5 स्‍टार)
लोकेशन
- गांधी मैदान के दक्षिण, पटना- 800001
दूरभाष- 0612-2203040
फैक्‍स- 0612-2203060
सुविधाएं- लॉण्‍ड्री, वातानुकूलित कमरा, रेस्‍टोरेंट, स्‍वीमिंग पूल, बार, केबल टी वी आदि।

होटल पाटलीपुत्र अशोक
लोकेशन
- बीर चंद पटेल पथ, पटना- 800001
दूरभाष संख्‍या- 0612-2226270-75
फैक्‍स- 0612-2223467, 2224
ई-मेल-
patashok@bih.nic.in
वेबसाइट-
www.indiatourism.com 
सुविधाएं- रेस्‍टोरेंट, केबल टीवी, लॉण्‍ड्री, वातानुकूलित रूम, फोन आदि।  

होटल विंडसर
लोकेशन
- एग्‍जीविशन रोड, पटना- 800001
दूरभाष संख्‍या- 0612-2203250-8
फैक्‍स- 0612-2212428
ई-मेल-
info@hotelwindsorpatna.com
वेबसाइट- hotelwindsor@vsnl.net
सुविधाएं- रेस्‍टोरेंट, केबल टीवी, लॉण्‍ड्री, वातानुकूलित रूम, फोन आदि।  

होटल सम्राट इंटरनेशनल
लोकेशन
- फ्रेजर रोड, पटना- 800 001
दूरभाष- 0612-2220560 - 63
फैक्‍स- 0612-2226386
ई-मेल-
samratin@bsnl.in , samrat_pat1@sify.com, info@hotelsamrat.com
वेबसाइट- www.hotelsamrat.com 

मुकेश