dotcom 4pic

 



फरीदाबाद

एक औद्योगिक शहर

फरीदाबाद हरियाणा में स्थित है। इसकी स्थापना 1607 ई. में सूफी संत शेख फरीद ने की थी। उन्होंने यहां किले और मस्जिद का निर्माण भी कराया था। समय के साथ यहां की आबादी बढ़ती गई और इसका औद्योगिकरण होता गया। अब यहां पर अनेक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हो चुकी है। हरियाणा की आय का 60 प्रतिशत हिस्सा फरीदाबाद से ही आता है।

यह दिल्ली से मात्र 25 किमी. की दूरी पर स्थित है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से पर्यटक आसानी से फरीदाबाद तक पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग के अलावा रेल मार्ग से भी आसानी से फरीदाबाद तक पहुंचा जा सकता है। दिल्ली-मथुरा रेल लाइन पर फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन भी बनाया गया है। यहां आने वाले पर्यटक कहीं भी नीरसता या बोरियत महसूस नहीं करते। वह यहां पर शानदार छुट्टियां मना सकते हैं और अनेक पर्यटक स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।

क्या देखें
बड़खल झील
: फरीदाबाद की बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत है। यह मानव निर्मित झील है। इसके पास अरावली पर्वत श्रृंखला है। झील में पर्यटक वाटर स्पोर्टस का आनंद ले सकते हैं। यहां से थोड़ी दूरी पर बड़खल गांव है। इस गांव का नाम पर्शियन भाषा से लिया गया है। बड़खल का हिन्दी में अर्थ होता है बिना किसी रूकावट। झील में पानी की आपूर्ति बारिश के पानी और एक छोटी-सी जलधारा से होती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए झील के पास रेस्ट हाऊस भी बने हुए हैं। इन रेस्ट हाऊसों में बिना किसी परेशानी के आराम से ठहरा जा सकता है।

बाबा फरीद गुम्बद: स्थानीय लोगों के अनुसार बाबा फरीद के नाम पर ही फरीदाबाद का नाम रखा गया है। यहां पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में बड़ी श्रद्धा है। मजार में पूजा करने के लिए प्रतिदिन अनेक श्रद्धालु आते हैं।

सूरज कुण्ड़ पर्यटक परिसर और हस्तशिल्प मेला: दक्षिणी दिल्ली से 8 किमी. की दूरी पर स्थित यह परिसर बहुत ही खूबसूरत है। स्थानीय निवासियों और दिल्ली वालों के लिए यह जगह बेहतरीन पर्यटन स्थल है। फरवरी में यहां पर एक मेले का आयोजन भी किया जाता है। मेले में पर्यटक भारतीय शिल्प कला की शानदार कलाकृतियां देख और खरीद सकते हैं। इसके पास बड़खल झील और मोर झील है। मेला घूमने के बाद पर्यटक इन झीलों के शानदार दृश्य भी देख सकते हैं।

कैसे जाएं
वायु मार्ग
: यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंर्तराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा तथा पालमा घरेलू हवाई अड्डा है। यहां देश के अनेक शहरों से नियमित से हवाई जहाज आते रहते हैं।

रेल मार्ग: यहां का प्रमुख नजदीकी रेलवे स्‍टेशन नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन है। इसके अलावा फरीदाबाद में भी रेलवे स्‍टेशन है।

सड़क मार्ग: यह देश के अनेक शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। दिल्‍ली के आनंद विहार बस अड्डे से फरीदाबाद के लिए बसें खुलती है।

कहां ठहरें
होटल डिलाईट फरीदाबाद
लोकेशन
: 17-18, नीलम बाटा रोड,
एन. आई. टी. (हरियाणा),
फरीदाबाद: 121001
कमरें: 62
टेलिफोन: 0129 - 2416057 
फैक्स: 0129 - 2415356 
वेबसाइट: http://www.cosmosindia.com

होटल हिल व्यू
लोकेशन
: शूटिंग रेंज रोड,
सुरजकुण्ड़ (हरियाणा),
फरीदाबाद: 121001
कमरें: 66    
टेलीफोन: 0129 - 2511457 - 63
फैक्स: 0129 - 2511467 / 68 
वेबसाइट: http://www.hotelhillview.com

महालक्ष्मी पैलेस होटल फरीदाबाद
लोकेशन
: 68, एन.आई.टी.,
नीलम बाटा रोड़ (हरियाणा),
फरीदाबाद: 121001
कमरें: 31
टेलीफोन: 0129 - 2412804  
फैक्स: 0129 - 2417119 

फरीदाबाद: एक नजर में
राज्य
: हरियाणा
क्षेत्रफल: 2151 वर्ग किमी.
जनसंख्या: 2,193,276
भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू
ग्लोब पर स्थिति: 28 डिग्री 42 इंच उत्तरी अक्षांश, 77. डिग्री 30 इंच पूर्वी देशांतर
लोकेशन: दिल्ली से 25 किमी. दूर

ऋतुराज पांचाल