बौद्ध भूमि के रूप में प्रसिद्ध कौशाम्बी उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। यहां स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में शीतला मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, प्रभाषगिरी और राम मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इलाहाबाद के दक्षिण-पश्चिम से 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौशाम्बी को पहले कौशाम के नाम से जाना जाता था। यह बौद्ध व जैनों का पुराना केन्द्र है। पहले यह जगह वत्स महाजनपद के राजा उदयन की राजधानी थी। माना जाता है कि बुद्ध छठें व नौवें वर्ष यहां घूमने के लिए आए थे।
क्या देखें शीतला मंदिर: शीतला मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मंदिर है। यह मंदिर इलाहाबाद के उत्तर-पश्चिम से लगभग 69 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अतिरिक्त, यहां स्थित प्रमुख मंदिरों में हनुमान मंदिर, छत्रपाल मंदिर और कालेश्वर मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। मां शीतला मंदिर गंगा नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर को देवी के 51 शक्तिपीठों में से सबसे प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है। सभी धर्मो के लोग मंदिर में मां के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में स्थित शीतला देवी की मूर्ति स्थित है। इस मूर्ति में माता गर्दभ पर बैठी हुई है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र माह में कृष्णपक्ष के अष्टमी पर यदि देवी शीतला की पूजा की जाए तो बुरी शक्तियों से पीछा छुटाया जा सकता है। यह मंदिर 1000 ई. में बनाया गया था। यह स्थान प्रसिद्ध संत मलूकदास की जन्मभूमि भी है। यहां पर संत मलूकदास का आश्रम और समाधि भी स्थित है। इसके अलावा, सिक्ख गुरू तेग बहादुर भी यहां आए थे।
प्रभाषगिरी: प्रभाषगिरी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यमुना नदी के तट पर स्थित यह जगह मानपुर तहसील से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण की मृत्यु इसी स्थान पर हुई थी। वर्तमान समय में एक ऊंचे पर्वत पर बहुत बड़ा जैन मंदिर स्थित है। इस जैन मंदिर का निर्माण 1824 ई. में करवाया गया था। यहां पर एक नौ फीट लम्बी और सात फीट चौड़ी गुफा स्थित है। इस गुफा में दूसरी शताब्दी की ब्राह्मी लिपि में लिखी हुई मुद्रापत्र प्राप्त हुई थी। इसके अलावा, यह वही स्थान है जहां छठे जैनतीर्थंकर पदमप्रभु ने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था।
दुर्गा देवी मंदिर: मंदिर में देवी दुर्गा और भगवान शिव की काले पत्थर की बनी मूर्ति स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह मूर्तियां बुद्ध के समय की है। नवरात्रों के अवसर पर काफी संख्या में भक्त देवी दुर्गा की उपासना के लिए आते हैं।
श्री राम मंदिर: यह स्थान इलाहाबाद से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्री राम मंदिर काफी विशाल मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण लगभग बीस वर्ष पूर्व किया गया था।
कहां ठहरें: कौशाम्बी में ठहरने के अच्छे होटलों का अभाव है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटक इसके नजदीकी शहर लखनऊ में ठहरते हैं। लखनऊ के प्रमुख होटलों की सूची यहां दी जा रही है।
ताज रेजिडेन्सी लोकेशन- गोमती नगर दूरभाष- 0522-2391201-3, 2393939 ईमेल- residency.lucknow@tajhotels.com वेबसाइट- www.tajhotels.com कमरों की संख्या- 110 सुविधाएं- रेस्टोरेन्ट, ब्यूटी पार्लर, बिजिनेस सेंटर, गोल्फ कोर्स, जिम, गर्म पानी, इंटरनेट, जॉगर्स ट्रैक, मिनी बार, स्वीमिंग पूल, टीवी, आउटडोर गेम्स क्लार्क्स अवध लोकेशन- महात्मा गांधी मार्ग, विधान सभा के समीप दूरभाष- 0522-2616500-9/2620131-33 ईमेल- clarks-lko@satyam.net.in वेबसाइट- www.hotelclarks.com कमरों की संख्या- 98 सुविधाएं- रेस्टोरेन्ट, ब्यूटी पार्लर, जिम, गर्म पानी, लॉड्री, मिनी बार, रूम सर्विस, शापिंग आरकेड, ट्रैवल डेस्क, टीवी आरिफ केसल्स लोकेशन- राणा प्रताप मार्ग दूरभाष- 0522-2611313-17 ईमेल- arifcastles@hotmail.com वेबसाइट- www.arifcastles.com कमरों की संख्या- 51 सुविधाएं- रेस्टोरेन्ट, ब्यूटी पार्लर, फोरेक्स, गर्म पानी, लॉड्री, रूम सर्विस, टीवी
ला प्लेस पार्क इन्न लोकेशन- निकट हजरत गंज दूरभाष- 0522-4004040 ईमेल- ippi@sarovarparkplaza.com वेबसाइट-www.sarovarparkplaza.com कमरों की संख्या- 50
सुविधाएं- रेस्टोरेन्ट, फोरेक्स, मिनी बार, रूम सर्विस, ट्रैवल डेस्क, टीवी
कैसे जाएं वायु मार्ग: कौशाम्बी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा वाराणसी है।
रेल मार्ग: कौशाम्बी रेल मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग: यह जगह सड़कमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख स्थानों से जुड़ी हुई है।
विभिन्न शहरों से दूरी इलाहाबाद: 51 किलोमीटर चित्रकूट: 132 किलोमीटर कालिंजर: 150 किलोमीटर
एक नजर में राज्य: उत्तर प्रदेश भाषा: हिन्दी और अंग्रेजी आदि एसटीडी कोड: 0532 घूमने का समय: सितम्बर से मार्च
सरिता पालीवाल